Homeहमर बिलासपुरपुरानी बिल्डिंग में रेलिंग लगने से पार्किंग और यातायात में अव्यवस्था

पुरानी बिल्डिंग में रेलिंग लगने से पार्किंग और यातायात में अव्यवस्था

कंपोजिट बिल्डिंग को व्यवस्थित करने के लिए और पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर द्वारा रेलिंग लगवा कर बिल्डिंग में व्यवस्था बनाने की कोशिश की गई है। जिसको लेकर वहां पर आने जाने वाले लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने भी अपनी बात रखते हुए कहा है कि बेशक कलेक्टर द्वारा किए गए इस प्रयास से व्यवस्था में सुधार आई है। लेकिन व्यवस्था में पूर्ण सुधार के लिए और भी कदम उठाए जाने की जरूरत है। जैसे की रेलिंग लगाने की वजह से यहां आने वाले लोगों को गाड़ियां बाहर खड़ी करनी पड़ती है। जिसकी वजह से यातायात में समस्याएं देखने को मिलती है। इसके साथ ही विकलांगों को इतनी दूर गाड़ी खड़े कर चल कर आना मुसीबत से भरा हुआ है। इसलिए लोगों ने और कर्मचारियों ने यह मांग की है कि कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे यहां आने वाले विकलांग या बुजुर्ग लोगों को थोड़ी सुविधा मिल सके और उन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो और साथ ही बाहर खड़ी होने वाली गाड़ियां व्यवस्थित रूप से मल्टी लेवल पार्किंग में खड़ी की जाए ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा ना आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments