थाना सिरगिट्टी अंतर्गत पुरानी रंजिश पर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है।

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इंद्रपुरी में सोमवार की रात रक्षाबंधन के दिन दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में 22 वर्षीय युवक सौरभ रात्रे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में पुलिस ने मुख्य आरोपी शेखर भारद्वाज और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच पहले से ही विवाद था। रक्षाबंधन की रात, नशे में धुत शेखर भारद्वाज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सौरभ रात्रे को बातचीत के बहाने बुलाया। इस दौरान, शेखर ने अचानक चाकू से सौरभ के पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सौरभ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। जिन्हें तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

इस हत्याकांड के बाद इंद्रपुरी इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शेखर भारद्वाज समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


