Homeहमर बिलासपुरपुरानी रंजिश को लेकर विवाद फिर धारदार हथियार से गले में वार...

पुरानी रंजिश को लेकर विवाद फिर धारदार हथियार से गले में वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत मिनिबस्ती मे दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद पर एक युवक ने दूसरे युवक के गले मे धारदार हथियार से हमला कर दिया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जानकारी मिली कि मिनी बस्ती निवासी दो दोस्त राजू पात्रे और मुकेश खांडे दोनों साथ में शराब का सेवन कर रहे थे। जहाँ उनके बीच पुरानी बातों को लेकर आपस मे बहस शुरु हो गयी। बहस धीरे-धीरे विवाद और मारपीट तक जा पंहुचा और मुकेश खांडे ने राजू की जमकर पिटाई कर दी। इससे बौखलाए राजू ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मुकेश के गले पर वार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने मे की। जिसके बाद आरोपी राजू पात्रे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments