पुरानी रंजिश पर नाबालिग के साथ मारपीट और अपहरण के मामले 2 आरोपी पप्पू और टोब्बो गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश पर नाबालिग के साथ मारपीट और अपहरण करने का मामला सामने आया है। संतोषी मंदिर चिंगराज पारा सरकंडा में रहने वाला नाबालिग अपने दोस्त के साथ बड़े पापा से पैसा लेने के लिए अपोलो अस्पताल के पास जा रहा था कि रास्ते में उसे पप्पू यादव मिला, जिसने पूर्व में उसके बड़े भाई अमन यादव के साथ हुए विवाद को लेकर झगड़ा करने के इरादे से अपने साथ रितेश वर्मा और लुटु पांडे को लेकर आया। यह लोग सूर्या चौक के पास पहुंचे तो नाबालिग के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन अपनी मोटरसाइकिल में बिठा लिया। इसके बाद उसे कुंदरु बाड़ी चिंगराज पारा के पास ले जाया गया जहां पप्पू यादव, लूटू पांडे और रितेश वर्मा तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की और एक ई रिक्शा वाले को डरा धमका कर उसकी गाड़ी में नाबालिक को बिठाकर अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए। ई रिक्शा वाले ने नाबालिग को रपटा चौक के पास छोड़ दिया, जिसकी रिपोर्ट सरकंडा थाने में की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कुश यादव उर्फ पप्पू यादव, रितेश वर्मा उर्फ टोब्बो को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस को लूटू पांडे की तलाश है। पकड़े गए दोनों आरोपी चिंगराजपारा के रहने वाले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles