Homeहमर बिलासपुरपुरानी रंजिश पर बदमाशों ने बेटे के साथ मारपीट कर मां की...

पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने बेटे के साथ मारपीट कर मां की साथ की आपत्तिजनक हरकत, आरोपी गिरफ्तार।

पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशो ने न केवल युवक की पिटाई की बल्कि उसकी मां के साथ भी आपत्तिजनक हरकत कर दी। 25 जुलाई की रात बदमाशों ने पूरे परिवार की ईंट, डंडे, लाठी से जमकर पिटाई की। इस दौरान महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ के आरोप में बिल्हा निवासी प्रकाश रजक उर्फ बिट्टू और संजू यादव को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्यवाही की जा रही है. इनमें से बिट्टू उर्फ प्रकाश रजक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments