Homeहमर बिलासपुरपुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना दुकान की शिकायत पर निगम ने...

पुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना दुकान की शिकायत पर निगम ने कार्यवाही करते हुए दुकान बंद करके नोटिस चस्पा किया।

सोमवार को पहुंचे निगम की टीम के साथ दुकान संचालक ने हाथापाई भी की और इस कार्यवाही का विरोध भी किया।

पुराने बस स्टैंड में अवैध चखना दुकान पर निगम का डंडा चल गया। सोमवार को पहुंचे निगम की टीम के साथ दुकान संचालक ने हाथापाई भी की और इस कार्यवाही का विरोध भी किया। दुकान संचालक ने भारी विरोध के बावजूद पुलिस की मौजुदगी के चलते कार्यवाही पूरी की गई। निगम अधिकारी ने दुकान को बंद कर ताला लगा दिया है और दुकान में नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।

निगम आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा ने कार्यवाही की हैं, अवैध चखना दुकान की शिकायत काफी समय से निगम में की गई थी, चेतावनी के बावजूद भी दुकान संचालक यहां लोगों को चखना परोस रहा था, निगम की कार्यवाही से आसपास के दुकान संचालको में भी हड़कंप मच गया। निगम अधिकारी के अनुसार यह कार्यवाही सभी क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments