पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में सुबह जनरल परेड लिया गया।

आगामी लोक सभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा पुलिस लाईन में तड़के सुबह जनरल परेड लिया गया। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। परेड निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जाँच की गई। जिसमें वे अधिकारी कर्मचारी जो सर्वोत्तम वर्दी और अनुशासन में दिखे उनको प्रशंसा ईनाम देकर प्रोत्साहित किए। लॉ एंड ऑर्डर में काम आने वाले टोलीवार स्क्वॉड ड्रील कराया गया, जिसमें शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। मौके पर शासकीय वाहन का निरीक्षण किया गया जिसमें रख रखाव, उचित मरम्मत, ड्राइवर डायरी, टूल्स और वाहन का निरीक्षण किया गया वही बेहतर रख रखाव हेतु दिशा निर्देश दिये।

आगामी लोक सभा चुनाव एवं त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बल द्वारा बलवा ड्रिल किया गया। ड्रिल का उद्देश्य लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास एवं पुलिस का रिस्पांस टाइम कम करना है। पुलिस रेगुलेशन एवं ड्रिल मैन्युअल के अन्तर्गत पुलिसकर्मियों को मिली शक्तिओ और ज़िम्मेदारियों के तहत भीड़ नियंत्रण पर कारगर कार्यवाही की ट्रेनिंग दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles