Homeहमर बिलासपुरपुलिस परिवार की बेटियों की बड़ी उपलब्धि सिविल जज बनी स्वाति, संध्या...

पुलिस परिवार की बेटियों की बड़ी उपलब्धि सिविल जज बनी स्वाति, संध्या को मिले 5 गोल्ड मेडल

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पुलिस परिवार की प्रतिभाशाली बेटी स्वाति पैकरा के सिविल जज परीक्षा में प्रथम प्रयास में चयन होने पर उन्हें कार्यालय में सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। स्वाति अपने पिता प्रधान आरक्षक सतलोक साय पैकरा और जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप के साथ आईजी कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मरणिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

आईजी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की सीख दी।इस अवसर पर आईजी ने कहा कि पुलिस की चुनौतीपूर्ण नौकरी के बावजूद पुलिस परिवार के बच्चे हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं, जिससे पूरा विभाग गौरवान्वित है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा और करियर के लिए रेंज स्तर पर हर संभव सहयोग किया जाएगा।

इसी दौरान प्रधान आरक्षक उमाकांत कौशिक की पुत्री संध्या कौशिक को भी एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुल पांच गोल्ड मेडल मिलने पर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने स्वाति और संध्या दोनों को बधाई देते हुए इसे पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया, वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता अमित कुमार ने भी दोनों छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments