पूर्व उपमुख्यमंत्री को लेकर कुरूद विधायक ने दी प्रतिक्रिया, एक दिन का सीएम बनने का दिया ऑफर,कांग्रेस पर उठाए कई सवाल

पूर्वमंत्री व सीनियर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस में आदिवासियों की उपेक्षा और संगठन सृजन को लेकर बड़ा हमला बोला है। चन्द्राकार ने इसके साथ ही TS सिंहदेव की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर भी निशाना साधा है। कांग्रेस में आदिवासियों के अपमान पर चंद्राकर ने कहा : भूपेश बघेल ने कहा था कि सभी आदिवासी अरविंद नेताम जैसे होने चाहिए। मोहन मरकाम भी प्रदेश अध्यक्ष थे लेकिन 23 दिन के मंत्री ही बन पाए। दीपक बैज को तो कांग्रेस नेता काम ही नहीं करने दे रहे हैं। बैज केवल प्रवक्ता हैं, जिसके पक्ष में ना बोले वो उससे नाराज हो जाते हैं। उनका पूरा समय लोगों को मनाने में निकल रहा है। कभी चरण दास महंत, कभी बाबा कभी भूपेश बघेल को मनाने जाते हैं। आगे कांग्रेस के संगठन सृजन पर अजय चंद्राकर ने कहा: पहले कांग्रेस का संगठन नहीं था क्या… जो अब सृजन करने की आवश्यकता पड़ रही है। जांजगीर में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष डकैती की योजना बनाते पकड़ा गया। ऐसे चरित्र कांग्रेस के ताज के नगिने हैं तो वह आदमी कहां से लाएंगे। चोर डकैत भरे पड़े हैं वहां। इसमें कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। डकैत, चोर कांग्रेस की संपत्ति है। आगे TS सिंहदेव की मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर चंद्राकर ने कहा: अगर सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनने की इतनी हसरत है, तो एक दिन के लिए विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित कर देंगे। हसरत लेकर ऊपर नहीं जाना चाहिए, यहीं पूरा कर लेना चाहिए। सिंहदेव खुद कहते थे उन्हें धोखा दिया गया, फिफ्टी- फिफ्टी का समझौता हुआ था। TS अगर अपनी राजशाही का थोड़ा हिस्सा बेच देते तो शायद मुख्यमंत्री बन जाते। आगे उन्होंने कहा भूपेश बघेल के खास विधायक कहते थे, बाबा साहब से जान का खतरा है। यही हालत पूरी कांग्रेस की थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles