पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है पूर्व मंत्री, शराब घोटाले का है मामला

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बीते 15 जनवरी से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल पहुंचे और वहां लखमा समेत विजय भाटिया से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने दोनों की तबीयत को लेकर चिंता जताई।भूपेश बघेल ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लखमा को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने इसे सरकार की “व्यक्तिगत दुश्मनी” बताया और कहा कि यह व्यवहार न केवल अमानवीय है, बल्कि निंदनीय भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सत्ता बदलते देर नहीं लगती।ईडी की जांच के अनुसार, लखमा पर 72 करोड़ रुपए के अवैध कमीशन का आरोप है। गिरफ्तारी से पहले ईडी ने लखमा और उनके बेटे से कई घंटों तक पूछताछ की थी। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब कारोबार से अवैध रूप से कमाई गई रकम से अचल संपत्तियां खरीदी गईं, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles