पूर्व महापौर ने अपने कार्यकाल में पानी की समस्या का किया समुचित उपाय नगर निगम के मौजूदा सभापति ने कहा यह समस्या कांग्रेस सरकार की देन

नगर निगम की राजनीति इन दिनों अपनी समस्या गर्द गर्द घूम रही है मौजूदा समय में नगर निगम बिलासपुर में भाजपा की महापौर मौजूद है और पानी को लेकर लगातार व्यवस्था बनाने की कोशिश हो रही है लेकिन फिर भी शहर में जिस तरह से पानी को लेकर समस्याएं जारी है उसे जनता में आक्रोश है ऐसे में अब पूर्व महापौर रामशरण यादव ने मौजूदा भाजपा की महापौर पर तीखा हमला बोला है उनका कहना है कि जब वह बिलासपुर नगर निगम में महापौर थे तो उन्होंने पानी की समस्या के निदान के लिए कई कार्य किए थे। गर्मी शुरू होने के पूर्व भी वे जल विभाग में पर्याप्त जल सामग्री उपलब्ध करा देते थे इसके साथ अधिकारियों की बैठक लेकर पानी की व्यवस्था बनाने के लिए प्रयास करते थे यही वजह रही की 5 सालों में इस तरह से किसी भी वार्ड में पानी की समस्या के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ा तो वही नगर निगम बिलासपुर के सभापति विनोद सोनी ने कांग्रेस कैसे घेराव पर बयान देते हुए कहा कि पानी की समस्या तो जरूर है लेकिन नगर निगम इस समस्या के निदान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आने वाले समय में पानी और सफाई की समस्या से पूरी तरह से निजात शहर वासियों को मिल जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles