Homeहमर बिलासपुरपूर्व विधायक और उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ कब्रिस्तान की...

पूर्व विधायक और उसके बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ कब्रिस्तान की जमीन बेचने पर एफआईआर दर्ज।

पाली तानाखार के पूर्व विधायक मोहितराम केरकेट्टा और उनके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि केरकेट्टा ने बिलासपुर में कब्रिस्तान के नाम दर्ज जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना और षड्यंत्र कर खरीद-बिक्री की। शिकायतकर्ता के मुताबिक 5 करोड़ की जमीन को 99 लाख रुपए में खरीदा गया, जबकि खरीद-बिक्री का अधिकार किसी को नहीं है। आरोप है कि मोहितराम ने पद का दुरुपयोग कर बिलासपुर में कुदुदंड के चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के ‘कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज करीब एक एकड़ जमीन की खरीदी अपने बेटे शंकर केरकेट्टा के नाम पर की थी। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में संलिप्त सभी के खिलाफ FIR दर्ज किया है। वही बुधवार को सिविल लाइन थाना प्रभारी ने मसीही समाज के लोगो का बयान दर्ज किया। पास्टर निखिल पॉल ने बताया कि इस जमीन को कूटरचना कर बेचा गया है, वही उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments