पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार…

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर ईडी और सीबीआई की लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बार-बार अपना स्टैंड बदल रहे हैं, जबकि जांच एजेंसियों की कार्रवाई सबके सामने हो रही है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना सही नहीं है। उन्होंने कहा,भूपेश बघेल को जांच एजेंसियों द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए, बजाय इसके कि वे एजेंसियों पर सवाल खड़े करें।अरुण साव ने आगे कहा कि सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही नहीं, बल्कि कई अधिकारियों के घरों पर भी सीबीआई की छापेमारी हुई है। इससे यह साफ होता है कि जांच किसी व्यक्ति विशेष को टारगेट करने के लिए नहीं, बल्कि पूरे मामले की तह तक जाने के लिए की जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि यदि भूपेश बघेल निर्दोष हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा, लगातार कार्रवाई हो रही है और जनता सब कुछ देख रही है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करना सही नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब आगे क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles