पेंड्रारोड स्टेशन पर DRM का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त रुख गंदगी देख भड़के मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन शनिवार को बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। अचानक हुए निरीक्षण से स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर DRM ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित शौचालय की बदहाल स्थिति पर उन्होंने स्टेशन मास्टर को मौके पर बुलाकर तीखे सवाल किए और कहा कि यदि शौचालय उपयोग योग्य नहीं है तो उसे तत्काल बंद घोषित किया जाए, अन्यथा साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके बाद DRM ने स्टेशन परिसर में जाम नालियों और खराब ड्रेनेज व्यवस्था पर भी असंतोष जताया और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्य की धीमी गति की शिकायत की। DRM ने निर्माण कार्य की समीक्षा कर जल्द तेजी लाने का भरोसा दिलाया। वहीं टिकट काउंटरों की अव्यवस्था और फुट ओवर ब्रिज निर्माण में देरी को लेकर भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कुल मिलाकर DRM का यह औचक निरीक्षण रेलवे प्रशासन के लिए सख्त संदेश माना जा रहा है कि यात्रियों की सुविधाओं और साफ-सफाई में लापरवाही अब किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles