पेट्रोल पंप संचालक का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट करने के मामले में फरार आरोपी भोला यादव गिरफ्तार।

बिलासपुर के पेट्रोल पंप संचालक का अपहरण कर उसके साथ लूटपाट करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी भोला यादव बिल्हा मोड़ के पास स्थित जीतू अग्रवाल के पेट्रोल पंप में काम करता था, जिसे शक था कि उसकी पत्नी का पेट्रोल पंप संचालक जीतू अग्रवाल के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ उसका और उसके ड्राइवर त्रिलोचन का अपहरण कर लिया। उनके साथ मारपीट की और उनके मोबाइल छीन लिए। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी भोला यादव, रोहन श्रीवास और अजीत विश्वास को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में एक और फरार आरोपी लल्ला यादव को पुलिस ने नया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से लूट का ₹5000 बरामद हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles