Homeहमर बिलासपुरपेट्रोल पंप से घर लौट रही युवती को सुनसान जंगल में ले...

पेट्रोल पंप से घर लौट रही युवती को सुनसान जंगल में ले जाकर परिचित युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास।

ड्यूटी से लौट रही महिला को घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह पर ले जाकर छेड़खानी करने वाले बदमाश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती ईश्वर पेट्रोल पंप सरकण्डा में काम करती है।बीते शनिवार की शाम 7-30 बजे पेटोल पंप से अपने घर जाने निकल रही थी। उसी समय मोटर सायकल में उसके गांव विंध्यासर का महेश साहू और उसका एक दोस्त् पेटोल पंप में आए।महेश साहू ने युवती को अपनी मोटर सायकल से उसके घर छोड देने की बात कही, युवती आरोपी महेश साहू की मोटर सायकल में बैठकर अपने घर पुराना बस स्टैण्ड जाने लगी,,नेहरू चौक के पास पहुंचने पर महेश साहू बोला कि पहले अपने दोस्त को उसके गांव दबेना छोड देते है। कहकर दबेना गांव गए ।उसके दोस्त को छोडने के बाद सम्बलुरी की ओर वापस आ रहे थे।तभी महेश साहू अपने मोटर सायकल को पेण्डारी की जंगल की ले गया।प्रार्थिया के मना करने पर आरोपी महेश साहु नही माना और सूनसान जगह पर अपनी मोटर सायकल से नीचे उतारकर बुरी नियत से प्रार्थिया के साथ छेडछाड करने लगा।प्रार्थिया द्वारा मना करने पर भी आरोपी नही माना।इस दौरान युवती उसे धक्का देकर संबलपुरी की ओर भागी। स्टेडियम के पास पहुंचकर उसने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। तब उसकी बहन ने अपने बड़े भाई को मौके पर भेजा। युवती ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments