पेड़ पर लटका युवक, नीचे मिली युवती का शव,जशपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, पुलिस जांच में जुटी

जशपुर में चौकी कोल्हेनझरिया क्षेत्र के ग्राम माटीपहाड़छर्रा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसी पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान चूड़ा मणि पैंकरा निवासी ग्राम टांगर गांव, थाना कांसाबेल और मृत युवती की पहचान संदिला पैंकरा निवासी माटीपहाड़छर्रा के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि 16 सितंबर की रात युवती घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने गोठान के पास पेड़ के नीचे उसका शव देखा और उसी पेड़ पर युवक को फांसी से झूलते पाया।प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और रिपोर्ट आने के बाद मामले का पूरा खुलासा होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles