Homeहमर बिलासपुरप्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी में गौमाता के...

प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी में गौमाता के लिए पानी पात्र, चिड़िया पात्र और घड़े का वितरण का कार्य बिलासपुर गौ सेवा धाम से किया गया।

प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी में गौमाता के लिए पानी पात्र, चिड़िया पात्र और घड़े का वितरण का कार्य बिलासपुर गौ सेवा धाम से किया गया। विधायक अमर अग्रवाल ने पानी पात्र से भरे गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। गाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत की जगह पर रखे जाएंगे और लोगो को दिए जाएंगे। जनप्रतिनिधि और समाज सेवकों ने इसे सराहनीय प्रयास कहा है और शहर वासियों से भी चिड़िया, मवेशी और राहगीरों के लिए पानी रखने आग्रह किया हैं।

गर्मी शुरू होते ही पानी की कमी हो जाती है, राहगीरों के लिए पेयजल की एक बड़ी समस्या बनी रहती है ,वही चिड़िया और मवेशी भी पानी भी लिए भटकते हैं, इसे देखते हुए गौ सेवा धाम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पानी पत्रों का वितरण किया गया। धाम के संचालको ने बताया इस वर्ष भी यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। जिसमें शहर वासियों का भी भरपूर सहयोग मिला है।

गर्मी बढ़ते ही पानी की किल्लत आम है ,वही पशु पक्षी के लिए तो समस्या और विकराल हो जाती हैं।पानी पत्रों को ऑटो में भरकर रवाना किया गया, जिसे नगर विधायक अमर अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाया और कहा कि यह बहुत ही पुनीत कार्य है, गौ सेवा धाम गोवंश की सेवा भी करती है जो एक अनुकरणीय कार्य है।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गौ सेवा धाम को शुभकामनाएं दी और बताया कि यह बहुत ही अच्छा कार्य है, गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा पुण्य नहीं है। साथ ही यहां घायल गोवंश की सेवा करने का काम भी किया जाता है। बोलना और करने में बहुत अंतर है गौ सेवा धाम में यह किये जाते है। लोगों को भी प्यासे को पानी पिलाने का पुनीत कार्य करना चाहिए।

गौ धाम द्वारा गाय के लिए पानी की टंकी, चीड़िया के लिए सिकोरा और घड़ा का वितरण हर वर्ष किया जाता हैं। बिलासपुर गौ सेवा धाम श्याम टाकीज के बाजू में जिला पशु चिकित्सालय के अंदर वितरण किया गया। इस दौरान 201 पानी पात्र गौ वंश हेतु, 301 सीकोरा पात्र चिड़िया के लिए औ 51 नग घड़ा लोगो के लिए वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments