प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वरिष्ठ नेताओं से की राजनीतिक चर्च

बिलासपुर जिले के सक्रिय और लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर आसीन हैं तथा उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं, रायपुर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन के भावी कार्यक्रमों और सांगठनिक मजबूती पर व्यापक चर्चा की गई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कार्यकारी सदस्य और विभिन्न मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक हालात, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बिलासपुर जिले की राजनीतिक स्थिति, स्थानीय समस्याओं और संगठन के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की आवश्यकता है, जिससे आम जनता का भरोसा पार्टी पर और मजबूत हो।

इस दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित नवल किशोर शर्मा, चरण सिंह, राज दीपक और मानिकपुरी भी बैठक में उपस्थित रहे। इन सभी नेताओं ने भी जिले की परिस्थितियों पर अपने सुझाव रखे और संगठनात्मक दृष्टिकोण से एकजुटता और समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक के समापन पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं को संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles