प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन जल्द निराकरण करने की रखी मांग, सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं पर दिनांक 18 जून तक विचार कर निराकरण नहीं होने के कारण बुधवार को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।इस दौरान ज्ञापन में केन्द्र एवं मध्यप्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वर्तमान में 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने, राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता,सहित केन्द्रीय कर्मचारियों एवं अविभाजित मध्यप्रदेश की भांति छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी 240 दिन के स्थान पर 300 दिन किया जाने और शिक्षक / लिपिक सहित विभिन्न संवों के वेतन विसंगति दूर करने हेत गठित समिति का प्रतिवेदन जल्द गौर करने की मांग की है। पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग से रैली के रूप में संघ के सदस्य और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करते हुए कहा कि अगर जल्द इस दिशा में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles