Homeहमर बिलासपुरप्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू

प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू

प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। स्नातक में सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग पिछले सालों तक 20 सितंबर तक प्रवेश लेती थी इस बार सेमेस्टर सिस्टम में भी वही स्थिति देखने को मिल रही है उच्च शिक्षा विभाग प्रवेश के लिए 14 सितंबर तक तारीख बढ़ा दी है प्रवेश में सिट खाली होने के कारण उच्च शिक्षा विभाग में प्रवेश की तारीख बढ़ा दी है नियमित छात्रों की पढ़ाई प्रवेश तिथि बढ़ाने के कारण पीछे हो गई है इधर प्राइवेट छात्रों के संबंध में अभी तक उच्च शिक्षा विभाग निर्णय नहीं ले पाई है प्रवेश की तारीख बढ़ाने के बावजूद कॉलेज में विभिन्न विभागों में सिट खाली है राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों की 90 दिन कक्षाएं चलानी है क्योंकि उन्हें कक्षाओं के अनुसार छात्रों को क्रेडिट अंक मिलता है जिसके अनुसार उनका रिजल्ट जारी होता है। ऐसे में अगर 14 सितंबर के बाद कक्षाएं शुरू होती हैं 28 दिसंबर तक 90 दिन पूरा होगा जैसा कि अभी त्योहारों का सीजन शुरू हुआ है दिसंबर तक लगातार त्योहार हैं जिसकी वजह से भी छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होनी है प्रवेश की तारीख बढ़ाई गई है पर परीक्षा की तारीख को उच्च शिक्षा विभाग ने नहीं बढ़ाई है । एसएमएस सेमेस्टर सिस्टम का शेड्यूल गड़बड़ होने की संभावना है जिसके कारण छात्रों का अगला सेमेस्टर भी प्रभावित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments