Homeहमर बिलासपुरप्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में जन समस्याओं और जन सुविधाओं...

प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में जन समस्याओं और जन सुविधाओं का निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन।

प्रदेश के नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों मे जन समस्याओं और जन सुविधाओं का निराकरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को वार्ड क्रमांक 13 मंगला में शिविर लगाया गया जहां बड़ी संख्या में वार्ड वासी मूलभूत सुविधाओं के लिए आवेदन करने पहुंचे।

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहा है। सोमवार को वार्ड क्रमांक 13 मंगला में सिविर लगाया गया जहां मूलभूत समस्याओं से जुड़े आवेदन आए, इसमें प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वाधिक आवेदन आए, कुछ का मौके पर ही निराकरण किया गया तो कुछ का आवेदन नास्तिबद्ध किया गया है। इस संबंध में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जन समस्या निवारण शिविर निश्चित तौर पर समस्त नगरीय निकाय में रहने वाले रह वासियों के लिए काफी लाभदायक होगा।

लोगों से जुड़े समस्या का निराकरण उनके वार्डो में ही हो रहा है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है वार्ड पार्षद ने बताया की जन समस्या निवारण का लाभ वार्ड वासियों को मिल रहा है, जो विकास भवन की दौड़ नहीं लगा सकते वह अपने वार्ड में ही समस्या समाधान के लिए आवेदन दे रहे हैं। शिविर में महतारी वंदन की समस्या लेकर भी बहुत सारी महिलाएं आ रही हैं जिसमें नवविवाहिता बड़ी संख्या में आवेदन लेने आ रही हैं लेकिन आवेदन नहीं मिलने से उनमें निराशा है। वार्ड पार्षद का कहना है की महतारी बंधन का फॉर्म ही नही मिला है जबकी महिलाएं इसकी मांग कर रही हैं।

इन शिविरों में स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान किया जा रहा हैं और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। जिससे रहवासियों को भी सुविधा हो रही है सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में समस्याओं को दूर कर वार्ड वासियों को बेहतर सुविधा दी जा सके। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी अपनी समस्या निवारण की आस में यहां पहुंच रहे हैं, और मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण हो रहा है जिसमें पानी बिजली नाली सफाई है जबकि आवास और राजस्व संबंधी समस्या को जल्द निपटान का आश्वासन देकर आवेदन लिये जा रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments