Homeहमर बिलासपुरप्रधानमंत्री आवास योजना में बिलासपुर अव्वल मिली 55 हजार से अधिक आवासों...

प्रधानमंत्री आवास योजना में बिलासपुर अव्वल मिली 55 हजार से अधिक आवासों की मंजूरी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण को लेकर जिलेवार प्रदर्शन में बिलासपुर जिला सबसे आगे नजर आ रहा है। जिले ने 55 हजार 316 आवासों की स्वीकृति प्राप्त कर पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है। रायगढ़ जिले ने अब तक 14 हजार 645 आवासों का निर्माण कर प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि निर्माण कार्य के मामले में बिलासपुर जिला तीसरे स्थान पर है, जहां 13 हजार 917 आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। निर्माण की गति भले थोड़ी धीमी हो, लेकिन स्वीकृति के मामले में बिलासपुर सबसे आगे है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 11 लाख 53 हजार 931 आवासों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक प्रदेशभर में 7 लाख 44 हजार 18 आवासों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। बिलासपुर को प्रदेश सरकार द्वारा 66 हजार 386 आवासों का लक्ष्य दिया गया है, जो सभी जिलों में सर्वाधिक है। ऐसे में स्पष्ट है कि शासन ने जिले पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है और इस योजना को लागू करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी बिलासपुर के कंधों पर है। बिलासपुर प्रशासन ने इस दिशा में प्रभावशाली कार्य करते हुए समय पर स्वीकृतियाँ प्राप्त कर ली हैं, जिससे जिले में निर्माण कार्यों को गति दी जा सकेगी। स्वीकृत आवासों की संख्या यह भी दर्शाती है कि जिला प्रशासन ने योजना के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनहितकारी योजना के सफल क्रियान्वयन से न सिर्फ लोगों को पक्का मकान मिल रहा है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों के जीवन स्तर को भी बेहतर बना रहा है।बिलासपुर जिले की यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments