प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में समारोह आयोजित कर किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ की राशि का अंतरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित समारोह में बटन दबाकर किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ की राशि का अंतरण किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 17 वीं किश्त के रूप में देश के 9 करोड़ 26 लाख किसानों को इसका फायदा मिला है। योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले की 89 हजार 187 किसानों के खातों में 18.14 करोड़ की राशि जमा कराई गई है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को साल में छह हजार रुपए की राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाती है

योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य अतिथि और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में किसान और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने वीसी के जरिए जुड़कर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने इस मौके पर आमगांव और दर्रीघाट के दर्जन भर किसानों को सोयाबीन के बीज पैकेट वितरित किया। केवीके बिलासपुर द्वारा दलहन तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए दोनों गांवो में 25 एकड़ रकबे में अग्रिम फसल प्रदर्शन के लिए चुना गया है। किसानों को उन्नत किस्म के अमरूद और आम के पौधे भी वितरित किए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles