प्रभारी प्राचार्य की वापसी की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन ,स्कूल परिसर में गूंजे नारे – “हमारे प्राचार्य वापस लाओ!”

अभनपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संकरी में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब स्कूल के छात्र-छात्राएं अचानक हड़ताल पर बैठ गए। छात्रों का कहना है कि हाल ही में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को हटाया गया है, जिससे वे बेहद नाराज़ हैं। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में बैठकर नारेबाजी की और मांग की कि प्रभारी प्राचार्य को तत्काल वापस स्कूल भेजा जाए।छात्रों के अनुसार, प्रभारी प्राचार्य के नेतृत्व में स्कूल का माहौल काफी अच्छा था और पढ़ाई का स्तर भी बेहतर हुआ था। उनके हटने से स्कूल में अव्यवस्था फैल गई है, जिससे बच्चों और अभिभावकों दोनों में चिंता का माहौल है।सूचना मिलते ही रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी और अभनपुर के एसडीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद स्थिति शांत होने की उम्मीद जताई जा रही है।बच्चों का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन तेज़ हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles