Homeहमर बिलासपुरप्रमुख मार्गों और मोहल्लों में सड़क किनारे लगे बिजली के खुले ट्रांसफार्मर...

प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में सड़क किनारे लगे बिजली के खुले ट्रांसफार्मर दे रहे खतरे को निमंत्रण।

प्रमुख मार्गो और मोहल्लों में सड़क किनारे लगे बिजली के खुले ट्रांसफार्मर खतरे को निमंत्रण दे रहे हैं, लिंक रोड, बस स्टैंड, तेलीपारा, उसलापुर सहित गली मोहल्ले में खुले बिजली के ट्रांसफार्मर से आए दिन हादसे हो रहे हैं, उसके बावजूद भी बिजली विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है, आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे ही लगे ट्रांसफार्मर खुले हैं। यह स्कूली बच्चों की पहुंच में भी आ जाते हैं कई बार यहां मवेशी करंट के चपेट में आकर जान गवा बैठे हैं, वहीं राहगीर और वाहन चालक भी कई बार इसकी चपेट में आकर हादसे का शिकार हो चुके है।

शिकायत के बाद भी बिजली विभाग इनके ढक्कन को दुरुस्त नहीं करता और बरसात के मौसम में तो ये और खतरनाक हो जाते है। विभाग को चाहिए कि ऐसे बिजली के ट्रांसफार्मर को तत्काल बंद किया जाए और वहीं सड़कों पर लटक रहे बिजली के तारों को भी व्यवस्थित किया जाए ताकि किसी बड़े दुर्घटना से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments