प्रयास स्कॉलरशिप टेस्ट में 38 हजार परीक्षार्थियों की भागीदारी, नई शिक्षा प्रणाली से लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहे विद्यार्थी

पिछले दिनों प्रयास अकैडमी बिलासपुर द्वारा प्रयास स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ भर से लगभग 38,000 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी करते हुए संस्था ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। प्रयास अकैडमी प्रबंधन के अनुसार, अब तक पूरे छत्तीसगढ़ में संस्था से पढ़कर 1200 से अधिक छात्र इंजीनियर बने हैं, वहीं 300 से अधिक विद्यार्थियों ने सिविल सर्विसेज में सफलता हासिल कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। यह परिणाम अकैडमी की मजबूत शिक्षण प्रणाली और अनुभवी स्टाफ की मेहनत का प्रमाण है।

प्रयास अकैडमी को एक समर्पित शैक्षणिक संस्था के रूप में जाना जाता है, जिसका उद्देश्य कर्तव्यनिष्ठ स्टाफ के माध्यम से युवाओं को एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए तैयार करना है। अकैडमी ने नई शिक्षा प्रणाली विकसित की है, जिसके तहत छात्रों को शुरुआती कक्षाओं से ही अपने लक्ष्य की दिशा में मार्गदर्शन दिया जाता है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए यहां राजस्थान के कोटा और दिल्ली जैसी समग्र शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही, प्रयास अकैडमी सेवा समिति द्वारा 210 सीटों पर निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles