प्राइवेट वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग 3 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने प्राइवेट फोटो-वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता से वीडियो वायरल नहीं करने के बदले 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 9 जनवरी को थाना सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2021 में पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान आरोपी संतोष कुमार यादव से हुई थी। बाद में आरोपी ने उसके प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसों की मांग शुरू कर दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई, जिनके निर्देश पर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए गए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles