प्रायोगिक परीक्षा के बीच प्री-बोर्ड का आदेश,स्कूलों के सामने समय प्रबंधन की बड़ी चुनौती।

दसवीं–बारहवीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं इन दिनों स्कूलों में चल रही हैं। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एक नया निर्देश जारी किया गया है जिसने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। जारी आदेश में सभी विद्यालयों को सूचित किया गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षा 15 जनवरी से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस निर्देश के बाद स्कूलों को परीक्षा संचालन को लेकर नई व्यवस्था बनानी पड़ रही है। प्रायोगिक परीक्षाओं के बीच ही प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की बाध्यता के चलते शिक्षकों और प्राचार्यों के सामने समय प्रबंधन की चुनौती खड़ी हो गई है। भीमराव अंबेडकर स्कूल के प्राचार्य गोपाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा यह आदेश जारी किया गया है जिसका पालन करना सभी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप ही स्कूलों में परीक्षा का संचालन किया जाएगा। प्राचार्य गोपाल मिश्रा ने बताया कि विद्यालय स्तर पर ऐसा समन्वय किया जाएगा जिससे प्रायोगिक परीक्षा और प्री-बोर्ड परीक्षा दोनों सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। पहले प्रायोगिक परीक्षाओं के बीच प्री-बोर्ड परीक्षा ली जाएगी और उसके बाद पुनः प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा का समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इस तय समय-सीमा के अनुसार ही प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles