Homeहमर बिलासपुरप्रेम में जलाया मौत का तांडव,ग्राम चरोटी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका को...

प्रेम में जलाया मौत का तांडव,ग्राम चरोटी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका को चाकू-लकड़ी से मारकर पैरावट में जलाया आरोपी साइकोपैथ, महिला वेशभूषा धारण कर चलाता था 19 फर्जी इंस्टा अकाउंट

सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम चरोटी में मिली जली हुई युवती की लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर आरोपी सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने प्रेमिका तेजस्विनी पटेल की हत्या चाकू और लकड़ी से वार कर की और शव को पैरावट में डालकर जला दिया ताकि पहचान न हो सके। हत्या का कारण मृतिका द्वारा आरोपी से अलग होना बताया गया है।पुलिस के अनुसार मृतिका और आरोपी पहले बलौदाबाजार में मजदूरी करते थे, जहां दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे। लेकिन तेजस्विनी के दूर होने के बाद सालिक ने उसे मिलने और साथ रहने का दबाव बनाना शुरू किया। जब युवती ने मिलने से इनकार किया, तो 24-25 अक्टूबर की रात उसने उसे मिलने के बहाने बुलाया और तैश में आकर चाकू व लकड़ी से प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया।इसके बाद आरोपी ने शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी और फरार हो गया।जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और महिलाओं के प्रति असामान्य झुकाव रखता है। वह अक्सर महिला वेशभूषा धारण करता था। पुलिस ने उसके घर से महिलाओं के कपड़े और फोटो बरामद किए हैं। इसके अलावा उसने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग महिलाओं के नाम और तस्वीरों से 19 फर्जी अकाउंट बना रखे थे, जिनसे वह महिलाओं को फंसाने की कोशिश करता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments