
सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। विस्डम द ग्लोबल वर्ल्ड स्कूल के संचालक अजीत शुक्ला ने भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। अप्रैल 2024 में दोनों ने विवेकानंद नगर स्थित मकान बेचने का झांसा देकर अजीत शुक्ला से 36 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई।बाद में पीड़ित को पता चला कि आरोपियों ने फर्जी इकरारनामा बनाया था और संपत्ति पहले से ही एयू बैंक में बंधक थी, जिसकी जानकारी भी छिपाई गई थी। पूरे मामले की पुष्टि के बाद पुलिस ने भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ IPC की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


