Homeहमर बिलासपुरफर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...

फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार सायबर सेल की जांच से हुआ खुलासा, मोबाइल व डाटा जब्त

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील वीडियो व कमेंट वायरल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित के फोटो, मंगेतर व परिजनों की तस्वीरें जोड़कर अभद्र सामग्री पोस्ट की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर दबिश देकर पकड़ा गया।प्रार्थी तरुण उपाध्याय द्वारा 1 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके मोबाइल नंबर और फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि पहले भी इस नंबर से चैटिंग कर बदनाम करने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर और लोकेशन की जानकारी मेटा प्लेटफॉर्म से प्राप्त की।आरोपी अरुण कुमार कंवर, संगीता वर्मा और कौशिल्या कुमारी कंवर को थाना सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पांडेय सहित साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments