फिर से एक बार कोरोना नीति दस्तक बढ़ रहे हैं मामले स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय किए गए समुचित इंतजाम, बिलासपुर में तीन नए केस

कोरोना के देशभर में अब तक 6815 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 68 मरीजों की मौत हो गई है। बिलासपुर शहर में तीन नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। वर्तमान में 13 सक्रिय मरीज कोरोना के है। विनोबा नगर, ग्रीन पार्क और टिकरापारा से मरीज पाए गए है सभी होम आइसोलेटेड है और सभी की स्थिति सामान्य है।देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के साथ ही बिलासपुर शहर में कोरोना के 3 नए मामले, सामने आए है। देश के साथ ही शहर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर धीरे पांव पसार रहा है। अब तक देशभर में 6815 कोराना मरीज सामने आए है। देशभर में अब तक कोरोना से 68 लोगों की जान जा चुकी है। बिलासपुर में कोविड-19 के 3 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।पूरे प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 44 है। जिसमें से 40 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में मिले नए मामलों में विनोबा नगर का 21 वर्षीय युवक, ग्रीन पार्क की 34 वर्षीय महिला और टिकरापारा के 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। राहत की बात यह है कि तीनों संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और फिलहाल वे होम आइसोलेटेड किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles