Homeहमर बिलासपुरफिल्मी अंदाज़ में सागौन की तस्करी नाकाम पुष्पा स्टाइल में लकड़ी बहाकर...

फिल्मी अंदाज़ में सागौन की तस्करी नाकाम पुष्पा स्टाइल में लकड़ी बहाकर भागे तस्कर, प्रशासन ने नदी से जब्त किए लट्ठे

गरियाबंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा की तर्ज पर सागौन की लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। उदंती सीता नदी के अभ्यारण्य क्षेत्र में तस्करों ने नदी की तेज धार का सहारा लेकर कीमती सागौन की लकड़ियों को ओडिशा की सीमा पार पहुंचाने की कोशिश की।

लेकिन अभ्यारण्य प्रशासन की तत्परता से यह साजिश नाकाम हो गई।जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के तस्कर लंबे समय से दक्षिण उदंती क्षेत्र में अवैध रूप से सागौन की कटाई कर नदी के माध्यम से लकड़ियों की तस्करी कर रहे थे।

अभ्यारण्य प्रशासन को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद तस्कर नदी में लकड़ी छोड़कर भाग निकले।अभ्यारण्य कर्मियों ने उदंती सीता नदी की तेज धार में उतरकर जोखिम भरा अभियान चलाया और सागौन के सभी लट्ठों को जब्त कर लिया। प्रशासन ने तस्करों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments