फूड प्वाइजनिंग से 7 वर्षीय सिद्धि कुर्रे की मौत, शादी समारोह में भोजन करने के बाद से परिवार वालों की तबियत बिगड़ी; बाकि की सिम्स में इलाज जारी. मस्तूरी पुलिस मामले की जांच में जुटी।

ग्राम भदौरा में शादी समारोह में बने भोजन करने के बाद एक ही परिवार के बच्चों से लेकर बड़े तक की तबीयत बिगड़ गई, सभी भोजन के बाद उल्टी करने लगे। जिन्हें तत्काल मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत देखकर सभी को सिम्स रेफर कर दिया गया। इसी में एक बच्ची को गम्भीर अवस्था मे परिवार वाले निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। तो वहीं बाकियों का सिम्स में इलाज जारी है।

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में आयोजित एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब शादी समारोह का भोजन करने के दौरान एक ही परिवार के नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी भोजन के बाद लगातार उल्टियां करने लगे। जिन्हें पहले प्राथमिक उपचार के लिए मस्तूरी स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत देखकर उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर थी। सिम्स में इलाज के दौरान भी बच्ची की तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था, जिसके बाद परिवार वाले उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चले गए जहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मस्तूरी पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना में जुट गई है।

मृत बच्ची के परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15 से 16 अप्रेल को भदौरा में एक परिवार के घर शादी समारोह चल रहा था। जहां शादी समारोह में बने भोजन करने के बाद एक ही परिवार के सिद्धि कुर्रे, सुष्मिता, शिरीष, गोपल टण्डन, श्रीकांत, पल्लवी, अक्षय कुमारी, लक्ष्य कुमार और रामशिला सहित 9 लोगों की तबियत बिगड़ गयी। सभी भोजन के बाद लगातार उल्टियां करने लगे। परिवार वाले तबियत बिगड़ता देख सभी को इलाज के लिए मस्तूरी लेकर गए, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स लाया गया। इन सबमे सिद्धि कुर्रे 7 वर्षीय बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर बनी हुई थी। बच्ची के हालात में इलाज के बावजूद किसी तरह का कोई सुधार नहीं हो रहा था, इसलिए सिद्धि के घर वाले उसे बेहतर इलाज के लिए पुराने बस स्टैंड स्थित बच्चों वाले निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कुछ ही देर इलाज चलने के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें डॉक्टर से सूचना मिली है कि गलत भोजन के सेवन के चलते ही सभी को फूड प्वाइजनिंग हुआ है।

बहरहाल मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर 7 वर्षीय मासूम सिद्धि कुर्रे का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है। वही अब भी सिम्स के मेल मेडिकल वार्ड में फ़ूड पाइजनिंग के मामले में 8 लोग भर्ती है जिनका सिम्स में गहन इलाज जारी है। फिलहाल शादी समारोह का भोजन खाकर 9 लोगों की तबियत कैसे बिगड़ी, ये किसी की सोची समझी साजिश है या फिर हादसा मस्तूरी पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles