बंधवा पारा सरकंडा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन, अयोध्या से पधारीं राधिका किशोरी जी करा रहीं भक्तों को भागवत का रसपान

धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत भारत देश में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से लोगों को सनातन परंपराओं से जोड़े रखने का प्रयास किया जाता रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर के बंधवा पारा, सरकंडा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 19 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रतिदिन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

इस सात दिवसीय भागवत कथा में कथा वाचन के लिए श्रीधाम अयोध्या, उत्तर प्रदेश से पधारीं प्रसिद्ध कथावाचक राधिका किशोरी जी भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों और उनके आध्यात्मिक संदेशों से रूबरू करा रही हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सुंदर वर्णन किया जा रहा है, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि बंधवा पारा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से लगातार धार्मिक आयोजनों की परंपरा निभाई जा रही है। पहले तीन वर्षों तक राम कथा, चौथे वर्ष शिव महापुराण और इस वर्ष श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। समिति का मानना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, जो समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles