बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर चार गिरफ्तार जशपुर पुलिस और सरगुजा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो चोरी की बकरियां बरामद

थाना बगीचा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुहापानी से बकरी चोरी के मामले में पुलिस ने सरगुजा पुलिस के सहयोग से फिल्मी स्टाइल में पीछा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन बकरी चोरों के साथ एक बकरी खरीदार भी शामिल है। घटना 29 जून को हुई, जब एक कार सवार गिरोह ने चर रही दो बकरियां कार में उठाकर फरार हो गए थे। पीड़ित द्वारा कार नंबर नोट करने पर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और तकनीकी टीम की मदद से संदेही वाहन को अंबिकापुर की ओर भागते पाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में बगीचा थाना प्रभारी संतलाल आयाम की टीम ने थाना मणिपुर पुलिस की सहायता से दरिमा चौक अंबिकापुर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। मुख्य आरोपी अजीत पैंकरा की निशानदेही पर दो अन्य साथी आशीष केरकेट्टा और अंकित तिग्गा के साथ चोरी की बकरी खरीदने वाले नूअल्ला खान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी की दो बकरियां भी बरामद की गईं हैं।पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर अश्विनी सिंह और तकनीकी व मुखबिर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में अन्य दो आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए SSP ने खरीदार तक को गिरफ्तार कर यह स्पष्ट किया कि पशु चोरी को लेकर पुलिस सख्त है। थाना बगीचा की टीम को तत्परता के लिए नगद इनाम भी दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles