बकाया किराया नहीं देने पर नगर निगम सख्त, दुकानें सील करने की कार्रवाई शुरू, गोल बाजार–शनिचरी बाजार में हड़कंप, 500 से अधिक दुकानों पर करोड़ों का बकाया

बिलासपुर नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्थित निगम की दुकानों से वर्षों से बकाया किराया वसूली को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। नगर निगम के पास शहर के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों पर 500 से अधिक दुकानें हैं, जिन्हें लंबे समय से किराए पर दिया गया है। इसके बावजूद कई दुकानदार समय पर किराया जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे निगम पर करोड़ों रुपये का बकाया चढ़ गया है।इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम ने गोल बाजार और शनिचरी बाजार के वाल्मीकि चौक क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां 12 से अधिक दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने की समय-सीमा दी गई थी। तय समय में किराया जमा नहीं होने पर निगम ने दुकान सील करने की प्रक्रिया शुरू की।कार्रवाई के दौरान एक दुकान को सील कर दिया गया, जबकि दूसरी दुकान को सील किए जाने के दौरान दुकानदारों द्वारा हंगामा किया गया। स्थिति को देखते हुए निगम अमले ने संबंधित दुकानदार को एक दिन की अतिरिक्त मोहलत देते हुए शीघ्र बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर भर में जिन दुकानों पर भारी बकाया है, उनसे या तो तत्काल राशि जमा कराई जाएगी या फिर दुकानें खाली कराई जाएंगी। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles