बकुलाही स्थित संयंत्र से जमीन मुआवजा, स्थानीय लोगों को रोजगार सहित 8 मांगो को लेकर “जनचेतना मंच” के युवाओं ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।

बकुलाही स्थित सयंत्र के सामने ग्रामीण जनचेतना मंच के युवा धरने पर बैठे है। स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी सहित 8 मांगो को लेकर उनका प्रदर्शन जारी है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए हैं।

भाटापारा ब्लाक के बकुलाही स्थित रियल इस्पात संयंत्र आरंभ से ही विवादों में है। आस पास के ग्रामीण समय-समय पर विभिन्न मांगों को लेकर उसका विरोध करते आ रहे है। इसी क्रम में अब ग्रामीण जन चेतना मंच भाटापारा के सैंकड़ों युवा सयंत्र के मुख्य द्वार के सामने बैठ कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है की प्रबंधन स्थानीय बेरोजगारों को शासन से तय मजदूरी दर अनुसार रोजगार दे, गांव से गुजरने वाले मार्गो में ओवरलोड बन्द हो।

कम्पनी के अंदर किसानों के विक्रय जमीन में मुआवजा सहित 8 मांगो को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि हम पहले ही शासन से तय मजदूरी के हिसाब से स्थानीय को रोजगार दिए है, साथ ही आस पास क्षेत्रो में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे है। हालांकि संघ के द्वारा वहां मौजूद तहसीलदार को मांग पूरा करने ज्ञापन देकर प्रदर्शन समाप्त किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles