बचे किसानों का एग्रीस्टेक में जल्द पंजीयन आवश्यक,धान खरीदी व गिरदावरी की तैयारी तेज

राज्य शासन के निर्देश पर जिले में धान खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में मंथन सभाकक्ष में दो पालियों में अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकरण कराने के लिए कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष केवल पंजीकृत किसान ही धान बेचने के पात्र होंगे। उन्होंने समिति प्रबंधक, पटवारी, आरएईओ और अन्य अधिकारियों को पंजीयन में किसानों की सहायता करने के निर्देश दिए।बैठक में यह भी बताया गया कि गिरदावरी सर्वे का डिजिटल कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष खसरों का सर्वे 30 सितम्बर तक पूरा किया जाएगा। इसके लिए जिले के 839 अधिकारियों कर्मचारियों को भौतिक सत्यापन की ड्यूटी सौंपी गई है, जो एप्प के माध्यम से मौके पर आबंटित खसरों की जांच करेंगे। कलेक्टर ने 15 अक्टूबर तक सभी सत्यापन कार्य को पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एसएस दुबे, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाटी, खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर, उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर, उप पंजीयक सीएस जायसवाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles