बच्चों की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, शिक्षा का मंदिर रहे सदा पावन और स्वच्छ गलत आचरण पर कार्रवाई जरूरी, ताकि विद्यालय में लौटे बच्चों की मुस्कान और भरोसा।

तखतपुर ब्लॉक के बेलसरी शासकीय प्राथमिक शाला में बेड टच के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला लगभग एक सप्ताह पुराना है। अभिभावकों द्वारा विद्यालय प्रबंधन और विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, जिसमें शिक्षक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत प्राप्त होने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल जांच कमेटी गठित की और मामले की विस्तृत जांच शुरू की।जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोपों को प्रारंभिक रूप से सही पाए जाने पर विभाग ने कार्रवाई में देरी न करते हुए शिक्षक को निलंबित करने की अनुशंसा की। इसी अनुशंसा के आधार पर बिलासपुर डीईओ कार्यालय द्वारा मंगलवार को आधिकारिक रूप से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और स्कूल के वातावरण को सुरक्षित बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या गलत व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।फिलहाल शिक्षक के विरुद्ध आगे की विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है और कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है। तखतपुर से विनय करीहार की रिपोर्ट

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles