बटालियन कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, साथी जवान हिरासत में, खैरागढ़–लांजी मार्ग स्थित कैंप में देर रात की घटना, पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़–लांजी मार्ग पर स्थित बटालियन कैंप में तैनात एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।मृतक जवान की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी सोनवीर जाट के रूप में हुई है। वह 17वीं सीएफ बटालियन में पदस्थ था और वर्तमान में खैरागढ़ स्थित कैंप में तैनाती पर था। घटना के बाद जवान को तत्काल चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ सिविल अस्पताल भेज दिया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोली चलाने वाला भी उसी बटालियन कैंप में तैनात एक जवान है, जो मृतक सोनवीर जाट का करीबी दोस्त बताया जा रहा है। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह मामला दुर्घटनावश गोली चलने का है या किसी आपसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। कैंप में तैनात अन्य जवानों से भी बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है और जांच लगातार जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles