बड़ी लापरवाही! रिवर व्यू में दीपावली की मस्ती बनी खतरा ,पटाखों की चिंगारी से स्कूटी में लगी भीषण आग, पुलिस नदारद – बाल-बाल बचे लोग

दीपावली की रात शहर के रिवर व्यू इलाके में जहां सैकड़ों युवा दीपोत्सव का महापर्व मना रहे थे, वहीं कुछ शरारती युवकों की लापरवाही से जश्न का माहौल खतरे में बदल गया। पटाखे जलाने में की गई असावधानी इतनी गंभीर थी कि एक तेज़ चिंगारी पास खड़ी स्कूटी पर गिर गई, और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जल उठा।आग लगते ही वहां मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ युवकों ने पटाखे हाथ में पकड़कर या ज़मीन पर झुककर फोड़ने जैसी खतरनाक हरकतें कीं, जिससे आसपास मौजूद वाहनों और लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। मौके पर मची अफरा-तफरी में किसी तरह आग पर पानी डालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका हर साल दीपावली पर भीड़भाड़ वाला रहता है, लेकिन सिटी कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस दोनों की पेट्रोलिंग टीम कहीं नज़र नहीं आईं। अगर मौके पर पुलिस मौजूद होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। लोगों ने मौके पर मौजूद युवाओं की सूझबूझ को सराहा, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।दीपावली जैसे खुशी के त्योहार पर यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करती है। रिवर व्यू जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस की अनुपस्थिति और युवाओं की लापरवाही ने साफ कर दिया है कि प्रशासन को ऐसे मौकों पर कड़ी निगरानी और फायर सेफ्टी व्यवस्था अनिवार्य करनी चाहिए। वरना एक छोटी चिंगारी किसी भी वक्त बड़ा हादसा बन सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles