Homeहमर बिलासपुरबड़ी संख्या में लिंगयाडीह महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, सिम्स चौक से निकाली रैली...

बड़ी संख्या में लिंगयाडीह महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट, सिम्स चौक से निकाली रैली सड़क चौड़ीकरण का कर रहे विरोध, टूटे मकान और दुकान के बदले स्थान देने की मांग

मंगलवार का दिन बिलासपुर कलेक्ट्रेट के लिए हो हंगामा भरा रहा। बड़ी संख्या में यहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे जिसके तहत लिंगयाडीह के रहवासी ने भी अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा वसंत विहार चौक से लिंगयाडीह होते हुए चिंगराजपारा और चांटीडीह तक अस्सी फीट तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव बनाकर उसे पर काम शुरू कर दिया है पहले चरण में लिंगयाडीह चौक से मानसी लॉज तक अतिक्रमण हटाने का काम पूरा किया गया इसके बाद अब मानसी लॉज से चांटीडीह तक अब सड़क का निर्माण होना है जिसके लिए सभी अतिक्रमण कार्यों को नोटिस दिया जा रहा है

लेकिन अब इसमें विरोध शुरू हो गया है लोगों का कहना है कि कई सालों से वह यहां निवासरत हैं ऐसे में उन्हें अब अतिक्रमण के नाम पर हटाया जाएगा तो फिर वह कहां जाएंगे इसी बात पर विरोध दर्ज कराते हुए मंगलवार को बड़ी संख्या में लिंगयाडीह सहित चिंगराजपारा क्षेत्र की महिलाएं और रहवासी बड़ी संख्या में बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे इससे पहले उन्होंने सिम्स चौक से रैली निकाली जहां रैली के रूप में वे बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया और अपनी मांगों से उपस्थित सक्षम अधिकारी को अवगत कराया इन लोगों का कहना था कि वह कई सालों से यहां निवास कर रहे हैं लेकिन अचानक से उन्हें इस तरह से बेदखल किया जा रहा है जिससे अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है ऐसे में उन्हें एक स्थाई दुकान दिया जाए जिससे वह अपने जीवन यापन को कर सके उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में जिस तरह से तानाशाही पूर्वक काम किया जा रहा है यह आम लोगों के लिए उचित नहीं है।

निश्चित तौर पर इतनी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची इन महिलाओं ने अपनी मांगों से तो जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन क्योंकि लगातार इस क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए नोटिस दिया जा चुका है और कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने का काम भी शुरू कर लिया है ऐसे में अब बीच का रास्ता निकालने की एक कोशिश हो रही है परंतु जिस तरह से पिछले दिनों लिंगियाडीह मैं तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी कुछ ऐसी ही स्थिति यहां होगी ऐसा क्षेत्र वासियों को मानना है लिहाजा अब लोग मकान के साथ दुकान के लिए मांग कर रहे हैं ताकि जीवन यापन को सुगम बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments