Homeहमर बिलासपुरबढ़ती ठंड का असर, जिले में बदला स्कूल टाइम, सुबह की पाली...

बढ़ती ठंड का असर, जिले में बदला स्कूल टाइम, सुबह की पाली आधा घन्टे आगे

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड ने आम लोगों की दिनचर्या के साथ ही स्कूलों की व्यवस्था पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। सर्द सुबह में बच्चों को स्कूल पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने ठंड से छात्रों को राहत देने के लिए जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अब सुबह की पाली में लगने वाले सभी स्कूल आधा घंटा देरी से शुरू होंगे। पहले जहां कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से लगती थीं, वहीं अब नया समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों को अतिरिक्त समय मिलने से वे ठंडी और कोहरे भरी सुबह में सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंच सकेंगे। दूसरी पाली में संचालित होने वाले स्कूलों के समय में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ये स्कूल पूर्व की तरह दोपहर 12:00 बजे से ही लगेंगे। वहीं शनिवार को भी नई समय-सारिणी लागू रहेगी और सुबह की पाली वाले स्कूल 8:00 बजे से ही शुरू होंगे। आदेश जारी होते ही स्कूल प्रबंधन ने भी अभिभावकों को सूचना देना शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है, ताकि कम तापमान और सर्द हवाओं के बीच विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। अधिकारी ठंड के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। अगर तापमान और नीचे जाता है, तो स्कूल टाइम दोबारा संशोधित किए जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा। फिलहाल, सुबह के समय में किया गया यह बदलाव बच्चों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments