Homeहमर बिलासपुरबयानबाजी: "कांग्रेस में ना प्रत्याशी, ना नेता, सिर्फ सिर फुटव्वल मचा है"...

बयानबाजी: “कांग्रेस में ना प्रत्याशी, ना नेता, सिर्फ सिर फुटव्वल मचा है” बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक का बयान।

डिप्टी सीएम साव: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है।

बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जुगाड़ में लगी है कि कोई प्रत्याशी मिल जाए। अधिकांश जगहों पर कांग्रेस जिन्हें लड़ाना चाहती है वह तैयार नहीं हैं । लगता है कांग्रेस ने लगभग हार स्वीकार कर लिया है। जो पार्टी प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है वह जीत की लड़ाई क्या लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी विधायक धरमलाल कौशिक ने मौजूदा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशान साधा है। कांग्रेस द्वारा अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाने पर उन्होंने चुटकी ली है। कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया के लेटर बम पर उन्होंने कहा, लगातार हम इस बात को उठाते रहे कि कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह है। अब इसमें पार्टी के पैसे के गबन तक की बात आ गई है पार्टी से निकालने तक की बात हो रही है। कांग्रेस का आपसी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है जो स्थिति है या तो कांग्रेस का अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण नहीं है या फिर कार्यकर्ताओं का अपने नेतृत्व के ऊपर विश्वास खत्म हो गया है। जब दोनों चीज होती है तभी इस तरह की बातें सामने आती है। निष्कासित नेताओं को फिर से जोड़ने पर उन्होंने कहा कि, निष्कासित लोगों को फिर से जोड़ने से भी कोई लाभ नहीं होगा कांग्रेस के हाथ से चुनाव निकल गया है।

धरमलाल कौशिक: पांच साल में राज्य में कांग्रेस सरकार ने केवल घोटाला और भ्रष्टाचार किया है, वही अब लगातार जनता के बीच आ रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि मैदान से कांग्रेस गायब है, जनता के बीच से कांग्रेस गायब है कांग्रेस की गाड़ी पुरानी और खराब हो गई है। प्रभारी सचिन पायलट भी छत्तीसगढ़ से दूरी बनाए हुए हैं। कांग्रेस के डूबते नांव में पायलट बदलने, नए पायलट के आने से भी कुछ नहीं हो रहा है। कांग्रेस में ना प्रत्याशी, ना नेता सिर्फ सिर फुटव्वल मचा है।

अरुण साव (डिप्टी सीएम): जाहिर है जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ेगी, इसी तरह के आरोप प्रत्यारो भी लगेंगे। फिलहाल भाजपा नेताओं की बात सही नजर आ रही है। कांग्रेस इस बार मुकाबले में कहीं नजर नहीं आ रही, तो वही सट्टा बाजार ने भी यह संकेत दिए हैं कि इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments