Homeहमर बिलासपुरबलरामपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया मेंस्ट्रुअल हाइजीन...

बलरामपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे…

बलरामपुर 29 मई 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में महिलाओं में होने वाले माहवारी स्वच्छता के संबंध में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को माहवारी के प्रति जागरूक करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया की हर साल 28 मई को मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म के दौरान शरीर को साफ और स्वस्थ रखने के प्रति महिलाओं के बीच जागरुकता बढ़ाना है। डॉ. सिंह ने बताया कि इस वर्ष इसका थीम एक साथ मिलकर पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड बनाये है। जिसके तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों स्वास्थ्य माहवारी स्वच्छता के प्रति महिलाओं, किशोरी व बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा दिया गया साथ ही मासिक धर्म के दौरान शरीर को साफ और स्वस्थ रखने की जानकारी भी दी गई। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने बताया की माहवारी महिलाओं के जीवन का एक ऐसा पहलु है, जिससे उन्हें हर महीने गुजरना पड़ता है। युवावस्था में कदम रखने के साथ लड़कियों में माहवारी शुरू हो जाता है जो एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। माहवारी के दौरान महिलाओं को स्वच्छता का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। माहवारी को लेकर कम जागरूक होने और साफ-सफाई का सही ध्यान न रखने के कारण महिलाओं को कई बीमारियों और संक्रमण का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के महत्व को बताने के लिए हर साल मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। सुश्री एक्का ने आगे बताया कि इस दिन को मनाने का उदेश्य समाज में माहवारी को लेकर जागरुकता बढाना है, इसके साथ ही इससे जुड़े अंधविश्वास को खत्म करना है और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी को बताना है। जिसके लिये जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ कई किशोरी, बच्चे व महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान सभी को माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments