Homeहमर बिलासपुरबलात्कार के आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बलात्कार के आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने निर्देशित किया गया है निर्देशानुसार अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार।

दरसल प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम पोड़ी का सूर्यकांत शर्मा वर्ष 2020 से शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया है अब शादी करने से इंकार कर रहा है प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने से त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 17.07.2023 को अपराध धारा सबूत का पाए जाने से आरोपी सूर्यकांत शर्मा पिता स्व.राजेश शर्मा उम्र 21 साल साकिन पोड़ी थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू, उनि. हेतराम सिदार, आरक्षक भोप सिंह, सुनील पटेल, संजय कश्यप का सराहनीय योगदान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments