बलौदाबाजार-भाटापारा में पहली अपराध समीक्षा बैठक एसपी भावना गुप्ता ने लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने वर्ष 2026 की पहली अपराध समीक्षा बैठक लेकर समस्त थाना व चौकी प्रभारियों को लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2025 के शेष हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण सहित गंभीर मामलों की विवेचना पूर्ण कर माह के अंत तक चालान प्रस्तुत करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाधान सेल से प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और प्रत्येक प्रकरण में उत्कृष्ट जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा कर उनकी रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय और निरंतर जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। इस दौरान वर्ष 2025 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, कसडोल और हथबंद की प्रशंसा की गई। वहीं अपराध निकाल, यातायात कार्रवाई और उत्कृष्ट विवेचना के लिए 37 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles