Homeहमर बिलासपुरबलौदाबाजार में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या,,इलाके में फैली...

बलौदाबाजार में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या,,इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के जिले बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।मृतकों में 2 महिला, 1 युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। यह कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टोनही के संदेह में हत्या की वारदात?

आपको बता दें कि ये पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छरछेद का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। एक मासूम बच्चे समेत उनकी माता-पिता और दादी की निर्मम हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने टोनही के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हत्या के कारण का पता अब तक नहीं चल पाया है।जानकारी के मुताबिक मृतकों में चेतराम, जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छोटा बच्चा, यशोदा बाई केवट शामिल है। मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। इनमें रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले शामिल है। स्थानीय लोगों की मानें तो जादू-टोना के शक में हत्या को अजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments